24 Apr 2024, 05:23:58 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

बंदूक की नोक पर पांच लड़कियों के साथ गैंगरेप

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 22 2018 4:30PM | Updated Date: Jun 22 2018 4:30PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। बंदूक की नोक पर पांच लड़कियों के साथ दरिंदों ने गैंगरेप किया और वीडियो भी बनाई। दरअसल महिलाएं खूंटी जिले के कोचांग गांव में स्थानान्तरण और मानव तस्करी को लेकर लोगों को जागरुक करने के लिए नुक्कड नाटक करने के लिए कोचांग के मिशनरी स्कूल में पहुंची। तो वहीं नाटक मंडली का स्कूल से ही अपहरण कर लिया गया। महिलाओं ने बताया कि कार को बंद करने से पहले उनके पुरुष साथियों को पीटा गया और उन्हें उनकी ही पेशाब पीने के लिए मजबूर किया गया।

इसके बाद आरोपी महिलाओं को जंगल में ले गए और उनका गैंगरेप किया और इस पूरी घटना को अपने फोन में रिकॉर्ड किया। पीड़िताओं ने बताया कि उन्हें चार घंटों तक बंधक बनाकर रखा गया था। खूंटी के एसपी अश्विनी कुमार सिन्हा ने कहा कि इस मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है, हमने पीड़िताओं से बात की है, उन्हें मेडिकल चेकअप के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि इन महिलाओं को एक एनजीओ ने हायर किया था, ताकि वह मानव तस्करी के खिलाफ स्टेज शो कर सके। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »