29 Mar 2024, 11:50:18 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

कश्मीर के अनंतनाग में मुठभेड़ - तीन आतंकी ढेर, एक जवान शहीद

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 22 2018 11:49AM | Updated Date: Jun 22 2018 11:50AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

श्रीनगर। दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले में शुक्रवार सुबह घेराबंदी और तलाशी अभियान के दौरान आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में तीन आतंकवादी मारे गए तथा एक जवान शहीद हो गया जबकि एक नागरिक की मौत हो गई।
 
पुलिस महानिदेशक डॉ एस.पी.वैद्य ने कहा कि तीन आतंकवादियों के मारे जाने का पता चला है तथा शवों को प्राप्त करने के प्रयास किए जा रहे हैं। हमने एक जवान को भी खो दिया है तथा एक नागरिक की मौत हो गई और एक महिला घायल हो गई है।
 
आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में खुफिया जानकारी के आधार पर सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस के विशेष अभियान समूह (एसओजी) और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल ने जिले के खिराम में संयुक्त रूप से तड़के संयुक्त तलाशी अभियान शुरू किया।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »