25 Apr 2024, 04:32:03 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

केंद्रीय मंत्री सिंह ने की छत्तीसगढ़ में समीक्षा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 21 2018 5:40PM | Updated Date: Jun 21 2018 5:40PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

रायपुर। केन्द्रीय बिजली तथा नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) आर के सिंह ने आज कहा कि छत्तीसगढ़ में आगामी 31 मार्च से पहले प्रत्येक घर में कनेक्शन का लक्ष्य पूरा करना है। सिंह ने यहां मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के साथ केन्द्रीय ऊर्जा मंत्रालय की विभिन्न योजनाओं के तहत छत्तीसगढ़ में हो रहे कार्यों की समीक्षा की।

सिंह ने कहा कि केन्द्र सरकार ने विद्युत उपभोक्ताओं के घरों, दुकानों और उद्योगों में स्मार्ट मीटर लगाने का निर्णय लिया है। निर्धारित अवधि में यह लक्ष्य पूर्ण करना है। सिंह ने छत्तीसगढ़ के तीन आकांक्षी जिलों दंतेवाड़ा, सुकमा और बस्तर के कलेक्टरों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए वहां विद्युत विस्तार के लिए हो रहे कार्यों का ब्यौरा लिया। सिंह ने उनसे प्रधानमंत्री सहज बिजली हर घर योजना (सौभाग्य) के तहत घरों के विद्युतीकरण की प्रगति की भी जानकारी ली।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »