20 Apr 2024, 07:26:12 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

करंट लगन से दो नाबालिग श्रमिकों की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 14 2018 4:21PM | Updated Date: Jun 14 2018 4:21PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के पिपलानी थाना क्षेत्र में आज करंट लगने से दो नाबालिग श्रमिकों की मौत हो गई। पिपलानी थाना पुलिस सूत्रों ने बताया कि सोनागिरी क्षेत्र में पहले से बने एक मकान में कुछ निर्माण कार्य चल रहा है। वहीं दो नाबालिग दुर्गेश और अजय मजदूरी कर रहे थे। जिस मकान में काम चल रहा है, उसके नीचे एक दुकान है। काम के दौरान दुर्गेश और अजय उस दुकान का एक बोर्ड हटा रहे थे। उस दौरान बोर्ड ऊपर से जा रही हाईटेंशन लाइन के संपर्क में आ गया। इससे करंट की चपेट में आने से दोनों नाबालिग श्रमिकों की मौत हो गई। पिपलानी के थाना प्रभारी राकेश श्रीवास्तव ने बताया कि दोनों श्रमिकों की उम्र 17 वर्ष के आसपास है। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और ठेकेदार से भी पूछताछ की जा रही है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »