28 Mar 2024, 16:31:51 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

मोदी जी, नौकरशाहों की 'हड़ताल' खत्म कराओ : अरविंद केजरीवाल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 14 2018 1:49PM | Updated Date: Jun 14 2018 1:50PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। पिछले चार दिन से अपनी मांगों को लेकर  राजनिवास में धरने पर बैठे दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उपराज्यपाल अनिल बैजल के साथ राजनीतिक द्वंद के समाधान के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से हस्तझेप करने की गुहार लगाई है।       
 
दिल्ली के मुख्य सचिव अंशु प्रकाश के साथ मुख्यमंत्री के सरकारी आवास पर फरवरी माह हुई हाथापाई के बाद दिल्ली में कार्यरत भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारियों की 'हड़ताल' को लेकर केजरीवाल और उनके मंत्रिमंडल के तीन सहयोगी सोमवार शाम से राजनिवास के प्रतीक्षालय में धरने पर हैं। उपमुख्मंत्री मनीष सिसोदिया ने बुधवार और स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने मंगलवार से राजनिवास में ही अनिश्चितकालीन अनशन भी शुरु किया है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »