26 Apr 2024, 02:27:24 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

मोदी सरकार के चार साल के विरोध में देशव्यापी रैलियां

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 23 2018 5:46PM | Updated Date: May 23 2018 5:46PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। मोदी सरकार के चार साल में चारों तरफ नाकामियों का आरोप लगाते हुए धर्मनिरपेक्ष दलों के जन संगठनों ने आज देशभर में रैलियाँ निकाली एवं धरना प्रदर्शन किया तथा अगले चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को सत्ता से उखाड़ फेंकने का संकल्प व्यक्त किया। देशभर के 100 जनसंगठनों के मंच जन एकता जन अधिकार संगठन के नेतृत्व में दिल्ली समेत बिहार, उत्तर प्रदेश मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल, केरल, असम आदि राज्यों में इन जन संगठनों के लोगों

ने पोल खोल हल्ला बोल का आयोजन किया। अखिल भारतीय किसान सभा के राष्ट्रीय महासचिव एवं भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के नेता अतुल कुमार अंजान ने यूनीवार्ता को बताया कि तमाम धर्मनिरपेक्ष ताकतों एवं दलों से जुड़े जन संगठनों ने आज देशभर में धरना प्रदर्शन किया  और रैलियां निकाली। राजधानी में अखिल भारतीय किसान संगठन के अलावा आॅल इंडिया ट्रेड यूनियन और सीटू समेत कई जन संगठनों ने मंडी हाउस से संसद मार्ग तक मार्च किया जिसमें श्री अंजान के अलावा पूर्व सांसद हन्नान मोला, तपन सेन, मनोज भट्टाचार्य, ऋतु कौशिक आदि ने भाग लिया और रैली को संबोधित किया।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »