29 Mar 2024, 03:07:28 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

अचानक लालू यादव के घर पहुंची CBI

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 22 2018 6:24PM | Updated Date: May 22 2018 6:25PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पटना। मंगलवार को सीबीआई की टीम अचानक लालू प्रसाद यादव के 10 सर्कुलर रोड स्थित आवास पर पहुंची। यहां पर लालू यादव और उनकी पत्नी राबड़ी देवी से पूछताछ की गई। हालांकि यह पूछताछ किस वजह से हुई है इसका अभी तक यह खुलासा नहीं हो पाया है। बता दें कि लालू यादव आज इलाज के लिए मुंबई रवाना होने वाले थे।
 
उनके मुंबई जाने से पहले यह कार्रवाई काफी अहम मानी जा रही है। जानकारी के मुताबिक सीबीआई ने 20 मिनट तक लालू-राबड़ी से पूछताछ की और थोड़ी देर बाद वापस हो गए। अभी तक मिली जानकारी के मुताबिक रेलवे टेंडर घोटाले से जुड़े मामले में सीबीआई ने यह कार्रवाई की है।
 

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »