23 Apr 2024, 19:06:30 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

कर्नाटक में बीजेपी की सरकार, राहुल बोले - पाकिस्‍तान जैसी हो रही देश की हालत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 17 2018 3:08PM | Updated Date: May 17 2018 3:09PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

रायपुर। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने छत्तीसगढ़ में आज एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि देश में भय का माहौल है और आज संविधान पर गंभीर हमले हो रहे हैं। उन्होंने कर्नाटक में भाजपा की सरकार के गठन पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि लोकतंत्र में ऐसा पहली बार हुआ है। उन्होंने कहा कि ऐसा तानाशाही या पाकिस्तान में ही होता है।  उन्होंने कहा कि आज हर संस्थान में आरएसएस अपनी जगह बना रहा है। 
उन्होंने कहा कि कर्नाटक में कर्नाटक में एक तरफ विधायक हैं और दूसरी तरफ राज्यपाल. जेडीएस ने कहा रहा है कि विधायकों को 100 करोड़ रुपये का लालच दिया जा रहा है। साल के अंत में छत्तीसगढ़ में होने जा रहे विधानसभा चुनाव के मद्देनजर राहुल गांधी ने आज से अपने अभियान की यहां शुरुआत की है। उनके इस अभियान को जन स्वराज सम्मेलन नाम दिया गया है। राहुल गांधी ने बीजेपी को महिला, दलित व आदिवासी विरोध बताया। उन्होंने कहा कि हिंदुस्तान गरीब देश नहीं है, यहां के लोग जरूर गरीब हैं। उन्होंने कहा कि यहां बहुत संसाधन है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »