29 Mar 2024, 02:29:11 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

मध्यप्रदेश को मिला हेल्थ केयर एक्सीलेंस अवार्ड

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 26 2018 6:25PM | Updated Date: Apr 26 2018 6:25PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। देश की राजधानी दिल्ली में 15वें विश्व ग्रामीण स्वास्थ्य सम्मेलन में प्रदेश को 'हेल्थ केयर एक्सीलेंस अवार्ड' से नवाजा गया। यह पुरस्कार उप राष्ट्रपति एम. वैंकेया नायडू और केन्द्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने प्रदान किए है। यहां प्राप्त आधिकारिक जानकारी के अनुसार प्रदेश को यह अवार्ड देश में मरीज की जेब से सबसे कम खर्च करने वाले राज्य के लिए मिला। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के संचालक एस. विश्वनाथन ने अवार्ड ग्रहण किया। सम्मेलन 29 अप्रैल तक चलेगा।
 
राज्य शासन द्वारा प्रदेश में मरीजों, खासतौर से आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को महँगा इलाज मुहैया कराने के पिछले सालों में विशेष प्रयास किये गये हैं। इस अवार्ड को दिलाने में प्रदेश में नि:शुल्क औषधि वितरण, जाँच, डायलिसिस इकाइयों, कैंसर कीमोथेरेपी, राज्य बीमारी सहायता, मुख्यमंत्री बाल ह्रदय उपचार योजना, मुख्यमंत्री बाल श्रवण उपचार योजना, राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम, जननी एक्सप्रेस, दीनदयाल चलित अस्पताल, दीनदयाल 108 एम्बुलेंस व्यवस्था आदि की महत्वपूर्ण भूमिका है। प्रमुख सचिव गौरी सिंह ने कहा कि हम प्रदेश में नागरिकों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं। यह पुरस्कार हमारे लिये उत्साहवर्धक है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »