29 Mar 2024, 05:29:45 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी दो दिवसीय दौरे पर अंकोला पहुंचे

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 26 2018 2:55PM | Updated Date: Apr 26 2018 2:55PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

अंकोला। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी कर्नाटक में चुनाव प्रचार के लिए दो दिवसीय दौर पर आज यहां पहुंचे। राज्य की 224 विधानसभा सीटों के लिए 12 मई को मतदान होगा। गांधी विशेष विमान से हुब्बली  पहुंचे जहां उनका स्वागत मुख्यमंत्री सिद्धारमैया, कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस समिति अध्यक्ष डाÞ  जी परमेश्वरा, लोकसभा में कांगेस के नेता एम मल्लिकार्जुन खरगे, मंत्रियों डी के शिवकुमार और एच के पाटिल ने किया। इसके बाद वह हैलीकॉप्टर से यहां पहुंचे। उत्तर कन्नड़ के जिलों में वह जन आशीर्वाद रैलियों में हिस्सा लेंगे और लोगों को संबोधित करने के अलावा रोड़ शो तथा कुमता एवं भटकल में बैठकों में हिस्सा लेंगें। वह कल अन्य जिलों का दौरा करेंगें और मैसूर में चुनाव प्रचार की समाप्ति करेंगें।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »