19 Apr 2024, 14:52:33 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

गैस सिलेंडर फटने से मकान ध्वस्त

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 26 2018 2:51PM | Updated Date: Apr 26 2018 2:51PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जयपुर। राजस्थान के डुंगरपुर जिले के देउडा थाना क्षेत्र में खाना बनाते समय गैस सिलेंडर में लगी आग के बाद विस्फोट होने से मकान ध्वस्त हो गया। हादसे में कोई जनहानि नही हुयी है। हादसे में झुलसी महिला को अस्पताल ले जाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। पुलिस के अनुसार थाना क्षेत्र के चुडियावाडा गावं के एक मकान में सवेरे खाना बनाया जा रहा था तभी गैस सिलेंडर में अचानक आग लग गयी। अचानक लगी आग से परिवार वाले कुछ समझते इससे पहले ही उसमें विस्फोट हो गया। गैस सिलेंडर के विस्फोट से मकान का एक हिस्सा भर भरा कर गिर गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया हैँ।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »