पत्थलगांव। छत्तीसगढ के बिलासपुर से जषपुर आ रही एक निजी यात्री बस की आज सुबह एक ट्रक से टक्कर हो गई। हादसे में छह लोग घायल हो गए। धरमजयगढ़ पुलिस सूत्रों ने बताया कि मुनुंद गांव में एक ट्रक और बस की टक्कर हो जाने से बस में सवार छह यात्रियों को चोट आई है। सभी घायलों को उपचार के लिए धरमजयगढ़ स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ति करा दिया गया है। एक महिला की हालत चिंताजनक बताई जा रही है।