19 Apr 2024, 17:20:26 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

महुआ की खुशबू से मस्त हाथियों ने रोका रास्ता

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 25 2018 4:50PM | Updated Date: Apr 25 2018 4:50PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पत्थलगांव। छत्तीसगढ के जशपुर जिले में सुबह महुआ की खुशबू से मस्त हाथियों के एक दल ने  करीब  दो घंटे तक मार्ग रोके रखा। सोनगरा जंगल के इलाके में बनारस मुख्य मार्ग पर जंगली हाथियों की आवाजाही के चलते  लगभग दो घंटे तक वाहनों की आवाजाही ठप्प रही। वन विभाग के सूत्रों के अनुसार मुख्य मार्ग पर एक ट्रक खराब हो जाने के बाद वहां दर्जन भर जंगली हाथियों ने डेरा डाल दिया था। ट्रक में शराब बनाने के उपयोग में आने वाला महुआ था,

जिससे हाथियों का दल काफी शोरगुल के बाद भी हट नहीं रहा था। वन सरंक्षक केके बिसेन ने बताया कि वनजीव संस्था के सदस्यों को काफी मषक्कत के बाद इन हाथियों को जंगल में खदेड़ने में सफलता मिल पाई। जंगली हाथियों के चलते मुख्य मार्ग अवरूध्द हो जाने से सड़क के दोनों ओर वाहनों की लम्बी कतार लग गई थी। इसमें अनेक यात्री बसें भी शामिल थीं।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »