19 Apr 2024, 20:54:14 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

चुनाव आयोग के निर्देश पर कर्नाटक में चार नौकरशाह स्थानांतरित

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 24 2018 5:32PM | Updated Date: Apr 24 2018 5:32PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बेंगलुरु। चुनाव आयोग के निर्देश पर कर्नाटक में भारतीय प्रशासिनक सेवा के चार अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। कर्नाटक सरकार सचिवालय द्वारा यह तबादले तुरंत प्रभाव से किए गए हैं। अधिकारियों से कार्य भार संभालने के लिए मिलने वाली समयावधि का लाभ उठाये बिना राज्य चुनाव अधिकारी को रिपोर्ट करने को कहा गया है। जिन अधिकारियों के तबादले किए गए हैं, उनमें लोक निर्देशन आयुक्त डॉ पी सी जफर को हासन जिले का उपायुक्त, एम पी सुल्लई महीलान को रामनगारा जिला पंचायत का मुख्य कार्यकारी अधिकारी, लताकुमारी को राज्य चुनाव आयोग से मुख्य कार्यकारी अधिकारी कोलार जिला पंचायत और जी जगदीशा को सूचना विकास विभाग के उप सचिव से मुख्य कार्यकारी अधिकारी हासन जिला पंचायत बनाया गया है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »