19 Apr 2024, 02:41:00 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

सोना टूटा:चाँदी लुढ़की, जाने आज के भाव

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 24 2018 2:45PM | Updated Date: Apr 24 2018 2:45PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। वैश्विक स्तर पर पीली धातु पर दबाव कायम रहने और स्थानीय बाजार में ग्राहकी में सुस्ती से आज दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 85 रुपए टूटकर एक सप्ताह से ज्यादा के निचले स्तर 32,225 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया। औद्योगिक माँग कमजोर पड़ने से चाँदी भी 850 रुपए का गोता लगाती हुई 40,500 रुपए प्रति किलोग्राम पर रही। दोनों कीमती धातुओं के दाम लगातार दूसरे दिन घटे हैं। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सोने पर अब भी मजबूत डॉलर का दबाव है। हालाँकि, तीन दिन की गिरावट के बाद चीन से माँग आने से इसमें तेजी रही, लेकिन यह अब भी सोमवार के 1,321.81 डॉलर प्रति औंस के दो सप्ताह के निचले स्तर के करीब है। लंदन से मिली जानकारी के अनुसार, सोना हाजिर दो डॉलर की मजबूती के साथ 1,326.45 डॉलर प्रति औंस पर पहुँच गया। जून का अमेरिका सोना वायदा भी 2.90 डॉलर की तेजी के साथ 1,326.90 डॉलर प्रति औंस बोला गया। चाँदी हाजिर 0.07 डॉलर की बढ़त में 16.68 डॉलर प्रति औंस के भाव बिकी।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »