19 Apr 2024, 20:20:06 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

अवैध शराब के विरूद्ध चलाए गए अभियान में 11 लोग गिरफ्तार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 23 2018 5:04PM | Updated Date: Apr 23 2018 5:04PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

समस्तीपुर। बिहार में पूर्व मध्य रेलवे के समस्तीपुर रेल मंडल मे अवैध शराब के विरुद्ध कल रात चलाये गई विशेष छापेमारी अभियान मे 11 लोगों को गिरफ्तार कर भारी मात्रा में शराब बरामद किया गया। रेल पुलिस अधीक्षक संजय कुमार सिंह ने यहां बताया कि शराब तस्करी पर रोक लगाने के उद्देश्य से कल रात समस्तीपुर और दरभंगा समेत 17 स्थानों पर ट्रेन और विभिन्न प्लेटफार्मो पर छापेमारी की गई। उन्होंने बताया कि इस छापेमारी मे पुलिस ने 11 लोगों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार लोगों के पास से करीब 56 लीटर विदेशी शराब के साथ साथ भारी मात्रा में देशी शराब भी बरामद किए गए। रेल पुलिस अधीक्षक ने बताया कि गिरफ्तार लोगों मे पांच दहेज हत्याकांड के भी आरोपित है जो फरार चल रहे थे।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »