24 Apr 2024, 00:28:13 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

मध्यप्रदेश के पन्ना में जीप पलटने से एक मौत, आठ घायल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 23 2018 5:02PM | Updated Date: Apr 23 2018 5:02PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पन्ना। मध्यप्रदेश के पन्ना जिले में एक जीप के पलटने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। पुलिस सूत्रों के अनुसार बृजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बड़गडी के पास कल देररात एक जीप के अनियंत्रित होकर पलटने से उसमें सवार भेदो बंगाली की मौत हो गई। इस हादसे में 8 लोग घायल हो गए हैं। घायलों में 3 लोगों की हालत गंभीर बताई गई है। इन्हें बेतहर इलाज के लिए सतना ले जाया गया है तथा शेष घायलों को यहां जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूत्रों ने बताया कि जीप में सवार लोग सतना जिले के ग्राम ओसरार से यहां के ग्राम उड़की में एक समाजिक कार्यक्रम में भाग लेने आये हुए थे। कार्यक्रम के बाद वापस ओसरार लौट रहे थे। तभी बड़गडी मोड़ में यह हादसा घटित हुआ। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »