29 Mar 2024, 12:21:03 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

भीषण गर्मी बुरहानपुर में तीन जगह लगी आग

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 21 2018 8:26PM | Updated Date: Apr 21 2018 8:26PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बुरहानपुर। भीषण गर्मी में तप रहे मध्यप्रदेश के बुरहानपुर जिले में तीन अलग-अलग स्थानों पर आग लगने से नुकसान हुआ है। बुरहानपुर में गणपति नाका थाना अंतर्गत गणपति उद्योग नगर में श्रीनाथ सायंग मिल में तड़के आग लग गई। आग से परिसर में रखा लकड़यिों का बड़ा ढेर जलकर खाक हो गया। शाहपुर थाना अंतर्गत शाहपुर में आग से बड़ा बाजार में दो दुकानें जल गई। टेलर की दुकान में लगी आग ने उससे सटी कृषि उपयोगी सामान की दुकान को भी अपनी चपेट में लिया। खकनार थाना अंतर्गत ग्राम तुकईथड में बाड़े में आग से पशुओं के लिए रखा गया चारा जल गया।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »