19 Apr 2024, 14:16:00 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

बच्चियों के साथ दुष्कर्म को लेकर कांग्रेस ने साधा भाजपा पर निशाना

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 21 2018 7:53PM | Updated Date: Apr 21 2018 7:54PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। कांग्रेस ने बच्चियों के साथ दुष्कर्म की बढ़ती घटनाओं को लेकर भारतीय जनता पार्टी पर हमला करते हुए कहा कि उसने उन्नाव और कठुआ में दुष्कर्म के आरोपियों का बचाव करके खतरनाक परिपाटी शुरू की है। कांग्रेस ने अपने आधिकारिक ट्विटर पेज पर लिखा कि मोदी राज मे नाबालिग बच्चियों के साथ दुष्कर्म और उनकी हत्या की घटनाएं बढ़ गई हैं और  भाजपा शासित राज्यों में इसतरह की घटनाएं आये दिन की बात हो गई हैं

पार्टी ने भाजपा को महिला विरोधी करार देते हुए कहा कि जम्मू कश्मीर के कठुआ में आठ वर्ष की बच्ची के साथ दुष्कर्म और बाद में उसकी हत्या तथा उत्तर प्रदेश के उन्नाव में एक लड़की के साथ दुष्कर्म के आरोपियों का बचाव करके उसने गलत नजीर पेश की है। अब समय आ गया है जब 'बेटी बचाओ 'बेटी पढ़ाओ 'का नारा देने वाली भाजपा को  अपनी कथनी पर अमल करना चाहिए।

भाजपा शासित राज्यो में दुष्कर्म की शिकार बच्चियों की उम्र और घटना की तारीख का ब्यौरा देते हुए बताया गया है कि गुजरात में छह अप्रैल को 11 वर्ष की बच्ची के साथ दुष्कर्म,उत्तर प्रदेश में 17 अप्रैल को सात वर्ष की बच्ची और 20 अप्रैल को नौ वर्ष की बच्ची के साथ ,छत्तीसगढ़ में 19 अप्रैल को 10 वर्ष की बच्ची  और मध्यप्रदेश में 20 अप्रैल को छह माह की बच्ची के साथ दुष्कर्म की वारदात हुई।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »