20 Apr 2024, 19:54:06 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

मध्यप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष को समन्वयक का दायित्व

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 16 2018 7:18PM | Updated Date: Apr 16 2018 7:18PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। राष्ट्र मंडल संसदीय संघ के भारत परिक्षत्र के मध्य जोन के समन्वयक का दायित्व मध्यप्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष को सौंपा गया है। यहां प्राप्त आधिकारिक जानकारी के अनुसार राष्ट्र मंडल संसदीय संघ के भारत परिक्षेत्र की बैठक आज नई दिल्ली में लोकसभा अध्यक्ष श्रीमती सुमित्रा महाजन की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इसमें मध्यप्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष को यह दायित्व सौंपा गया। बैठक में मध्यप्रदेश विधानसभा के उपाध्यक्ष डॉ राजेंद्र और प्रमुख सचिव ए पी ने भाग लिया। मध्य जोन में मध्यप्रदेश के साथ गुजरात, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, जम्मू कश्मीर, हरियाणा और पंजाब शामिल हैं। मध्यप्रदेश विधानसभा के वर्तमान अध्यक्ष डॉ सीतासरन शर्मा हैं।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »