29 Mar 2024, 06:56:24 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

झारखंड के जामताड़ा में सड़क हादसा, तीन की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 16 2018 7:16PM | Updated Date: Apr 16 2018 7:16PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जामताड़ा। झारखंड में जामताड़ा जिले के जामताड़ा-नारायणपुर मुख्य मार्ग पर एक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गयी तथा दस से अधिक घायल हो गए। पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि जामताड़ा थाना क्षेत्र के जामताड़ा- नारायणपुर मुख्य मार्ग पर एक ट्रक और सवारी गाड़ी के बीच आमने-सामने की टक्कर में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि कई अन्य घायल हो गए। मृतकों की पहचान कुंदन रजक, राहुल रजक और पटू मरांडी के रूप में की गयी है। हादसा उस वक्त हुआ जब यात्रियों को लेकर पाबिया जा रहे टाटा मैजिक को विपरीत दिशा से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने रौंद दिया। घटना के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर मौके पर से फरार हो गया। मामले की जानकारी मिलने के बाद घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को जप्त कर लिया गया है। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »