29 Mar 2024, 04:08:01 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

राहुल गांधी, सोनिया गांधी देश से मांगे माफी - भाजपा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 16 2018 6:19PM | Updated Date: Apr 16 2018 6:19PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। कांग्रेस पर तुष्टीकरण की राजनीति का आरोप लगाते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मांग की कि कांग्रेस की तत्कालीन अध्यक्ष सोनिया गांधी और वर्तमान अध्यक्ष राहुल गांधी को हिन्दू आतंकवाद और भगवा आतंकवाद का झूठ गढ़ने के लिए देश से क्षमा मांगनी चाहिए। हैदराबाद की एक विशेष अदालत द्वारा वर्ष 2007 के मालेगांव की मक्का मस्जिद में बम धमाकों को लेकर स्वामी असीमानंद सहित सभी पांचों आरोपियों को बरी किए जाने के फैसले पर कांग्रेस नेताओं की प्रतिक्रिया का जवाब देते हुए भाजपा के प्रवक्ता डॉ. संबित पात्रा ने यहां कहा कि इतनी पुरानी पार्टी बुरी तरह से बेनकाब हो गई है
 
जितना पहले कभी नहीं हुई। डॉ. पात्रा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने तुष्टीकरण के लिए हिन्दू आतंकवाद का शब्द गढ़ कर इस महान धर्म को बदनाम करने की कोशिश की थी जिसका पर्दाफाश हो गया। चंद वोटों के लिए कांग्रेस पार्टी ने हिन्दू धर्म को बदनाम किया जिसके लिए सोनिया गांधी और राहुल गांधी को माफी मांगनी चाहिए। तत्कालीन गृह मंत्री शिवराज पाटिल, तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत एवं सुशील कुमार शिन्दे ने भगवा आतंकवाद का शब्द गढ़ा था
 
और तुष्टीकरण की राजनीति के संबंध में बयान दिए थे। उन्होंने कहा कि वर्ष 2013 में जयपुर में कांग्रेस के अधिवेशन में सोनिया गांधी, श्री राहुल गांधी और डॉ. मनमोहन सिंह मंच पर विराजमान थे, तब तत्कालीन गृहमंत्री सुशील कुमार शिन्दे ने भगवा आतंकवाद कह कर एक ही झटके में करोड़ो वर्ष पुरानी हिन्दू संस्कृति एवं हिन्दुओं को गाली दी थी। इसे हम सबने सुना था। भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ को बदनाम किया गया और गांधी और गांधी चुपचाप बैठे रहे।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »