23 Apr 2024, 18:51:30 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

उत्तराखंड में 21 लाख की स्मैक सहित तीन गिरफ्तार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 24 2018 10:04AM | Updated Date: Mar 24 2018 10:04AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

देहरादून। उत्तराखंड के देहरादून जिले में अवैध नशीले पदार्थों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान में पुलिस ने दो अलग-अलग स्थानों से तीन तस्करों को गिरफ्तार कर उनसे कुल 254 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में बरामद स्मैक की कीमत लगभग 21 लाख रुपए बताई जा रही है।
 
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) निवेदिता कुकरेती कुमार के निर्देशन में नशीले पदार्थों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना क्लेमेंटटाउन अंतर्गत आशारोडी पुलिस चौकी के बैरियर पर जांच के दौरान दो अभियुक्तों को अवैध स्मैक सहित पकड़ा गया। तलाशी में दोनों के पास से कुल 230 ग्राम स्मैक मिली। इसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 20 लाख रुपए हंै। गिरफ्तार तस्करों के नाम सद्दाम (19) और मनु (24) हैं तथा दोनों सहारनपुर जिले के निवासी हैं। दोनों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »