29 Mar 2024, 12:48:52 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

रोजगार के मुद्दे पर गलत बयानी कर रहे हैं राहुल: भाजपा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 17 2018 8:17PM | Updated Date: Mar 17 2018 8:17PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर रोजगार और किसानों के मुद्दों पर  गलत बयानी का आरोप लगाते हुए कहा कि मोदी सरकार ने 11 करोड स्वरोजगार पैदा किए हैं और देश तेजी से 'नये भारत' की ओर बढ रहा है। भाजपा नेता और पूर्व केन्द्रीय मंत्री शाहनवाज हुसैन ने श्री गांधी के कांग्रेस महा अधिवेशन में रोजगार और किसानों की स्थिति के बारे में दिये गये बयान पर ट्विट किया कांग्रेस अधिवेशन में राहुल गांधी ने रोजगार और किसानों के मुद्दे पर झूठ फैलाने की कोशिश की है।

सच्चाई यह है कि मोदी सरकार ने मुद्रा योजना के तहत 11 करोड से ज्यादा स्वरोजगार पैदा किए हैं और वर्ष 2018-19 का बजट किसानों को समर्पित है। गांधी के एक अन्य बयान पर उन्होंने कहा राहुल गांधी राष्ट्र नहीं थका है,कांग्रेस पार्टी थकी है और अब पतन की ओर जा रही है। राष्ट्र पुनरुत्थान तथा नये भारत के निर्माण की ओर बढ रहा है। इस बीच भाजपा के ही एक अन्य नेता पी मुरलीधर राव ने कहा है कि तेलुगु देशम पार्टी के राजग से अलग होने का भाजपा पर प्रभाव नहीं पड़ेगा। उन्होंने कहा कि यह निर्णय न तो आन्ध्र प्रदेश के हित में है और न ही तेदेपा के हित में। भाजपा इससे मजबूत होकर उभरेगी।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »