29 Mar 2024, 20:13:20 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

एमपी : शिवपुरी में प्रेमी युगल ने दी जान, शव के पास रोते मिली बच्‍ची

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 25 2018 12:17PM | Updated Date: Feb 25 2018 12:18PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

शिवपुरी। मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले के नरवर थाना क्षेत्र में एक युवक और महिला का शव पुलिस ने बरामद किया है। पुलिस सूत्रों ने रविवार को बताया कि यहां की मगरौनी पुलिस चौकी के सिमरिया गांव में शनिवार दोपहर प्रमोद जाटव और नंदिनी जाटव का शव बरामद किया गया है। शव के पास 7 माह की एक बच्ची भी रोते हुए मिली है। यह बालिका मृतका की है।
 
पुलिस के प्रारंभिक जांच पडताल में पता चला है कि प्रेम प्रसंग के चलते दोनों ने जहरीले पदार्थ का सेवन किया था, जिससे उनकी मौत हो गई। प्रमोद बैलवाडा गांव का और नंदिनी रामजीपुरा के निवासी है। नंदिनी का विवाह उत्तरप्रदेश में हुआ था। पुलिस के अनुसार जांच के बाद पूरी स्थिति स्पष्ट होगी। इस मामले में प्रकरण दर्ज कर लिया गया है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »