19 Apr 2024, 20:02:59 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

मध्यप्रदेश: ईट भट्टा ढहा, दो मजदूरों की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 24 2018 8:37PM | Updated Date: Feb 24 2018 8:37PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इंदौर। मध्यप्रदेश के इंदौर शहर के हीरानगर थाना क्षेत्र के शकरखेड़ी स्थित ईट भट्टे के ढहने पर उसकी चपेट में आने से दो मजदूरों की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस सूत्रों ने बताया कि घटना दोपहर ढाई से तीन बजे के बीच की है। यहां कालू प्रजापत के भट्टे से महू तहसील के घोड़ा खुर्द गांव निवासी मजदूर परसराम (30) और भैसा गांव निवासी संजय (28) एक मिनी ट्रक में ईट भर रहे थे। इस बीच ईट भट्टा भरभरा के ढह गया। ईटों में दबकर दोनों मजदूरों की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज जांच शुरू कर दी है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »