25 Apr 2024, 11:03:25 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

एक साल में 90 फीसदी स्वच्छ होगी गंगा : गडकरी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 24 2018 8:19PM | Updated Date: Feb 24 2018 8:19PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। सड़क परिवहन एवं राजमार्ग और जल संसाधन एवं गंगा संरक्षण मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि निर्मल गंगा से संबद्ध कई परियोजनाएं पूरी हो चुकी हैं और कई अन्य पर तेजी से काम चल रहा है और उन्हें भरोसा है कि अगले साल मार्च तक गंगा 90 फीसदी तक साफ हो जाएगी। गडकरी ने वैश्विक बिजनेस सम्मेलन को संबोधित करते हुए दावा किया कि गंगा सफाई की 41 परियोजनाओं पर काम पूरा हो चुका है और 189 परियोजनाओं पर तेजी सक काम चल रहा है।

उन्हें भरोसा है कि अगले वर्ष मार्च तक गंगा की सफाई 80 से 90 प्रतिशत तक पूरी हो जाएगी। गंगा को 10 शहर मुख्यरूप से प्रदूषित कर रहे हैं और कानपुर इसके लिए सबसे ज्यादा जिम्मेदार हैं। उन्होंने कहा कि गंगा साफ सुथरी बने और उसके आसपास का वातावरण भी स्वच्छ तथा निर्मल बने इसके लिए गंगा तट पर बड़ी संख्या में पौधों का रोपण किया जाएगा। गंगा के विकास पर सरकार की तीन हजार करोड़ रुपए खर्च करने की प्रतिबद्धता है।

सागरमाला परियोजना का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि इस परियोजना पर कुल 16 लाख करोड़ रुपए का निवेश किया जाएगा। उम्मीद है कि मुंबई में तथा मिथी नदी में जो गंदा पानी जा रहा है उम्मीद है उस पर रोक लगायी जा सकेगी। उन्होंने 20 हजार किलोमीटर लम्बे जलमार्ग को देश की ताकत बताया और कहा कि गंगा पर चार मल्टी मॉडल हब का निर्माण किया जा रहा है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »