29 Mar 2024, 14:23:21 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

मोदी सरकार की दादागिरी है केजरीवाल के घर पर छापामारी: आप

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 24 2018 8:09PM | Updated Date: Feb 24 2018 8:13PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

चंडीगढ़। आम आदमी पार्टी (आप)की पंजाब इकाई ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर पर बिना सूचना दिए पुलिस छापामारी करवाये जाने की निंदा करते हुए कहा है कि नरेंद्र मोदी सरकार अपने राजनीतिक विरोधियों को खत्म करने के लिए पूरी तरह तानाशाह हो चुकी है और यह रवैया दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के लिए खतरे की घंटी है 'आप' पार्टी की ओर से यहां जारी संयुक्त बयान में पंजाब के पार्टी अध्यक्ष भगवंत मान,विधानसभा में विपक्ष के नेता सुखपाल खेहरा तथा उप नेता बीबी सरबजीत कौर माणूंके और पार्टी के सह-प्रधान अमन अरोड़ा ने कहा कि पार्टी या केजरीवाल को इस बात से कोई दिक्कत नहीं है
 
कि पुलिस उनके घर पर जांच के लिए जाए, लेकिन जिस तरीके से बिना किसी सूचना दिए भारी संख्या में पुलिस फोर्स ने घर पर छापेमारी की है उसका तरीका गलत था। मान ने कहा कि आप पार्टी इस तरह की दादागिरी से डरेगी नहीं, बल्कि भाजपा गठजोड को इसकी करारी कीमत चुकानी पड़ेगी। पार्टी जनहित के मुद्दों को जोरशोर से उठाएगी और मोदी सरकार के तानाशाही रवैये तथा दादागिरी से लोगों को अवगत कराएगी।
 
भाजपा की इस तानाशाही का प्रजातांत्रिक तरीके से जवाब दिया जाएगा। मान ने कहा कि एक अफसरशाह के लगाए झूठे और आरोप के लिए दिल्ली पुलिस ने तत्परता दिखाते हुये दो विधायकों को जेल भेजा और मुख्यमंत्री के घर पर छापेमारी की है उससे पुलिस तंत्र पर सवाल खड़ा होता है। उन्होंने कहा कि दिल्ली पुलिस से इस केस में इंसाफ की उम्मीद नहीं की जा सकती और अदालत ही आखिरी उम्मीद बची है। आप नेताओं ने इस तरह की दादागिरी और बेइंसाफी के विरुद्ध पूरे देश को एकजुट खडा होने का आह्वान किया।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »