19 Apr 2024, 10:33:50 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

3 दिन के दौरे पर कर्नाटक पहुंचे कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 24 2018 6:40PM | Updated Date: Feb 24 2018 6:40PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बेलगावी। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी मई में होने वाले कर्नाटक विधानसभा चुनाव से पूर्व मुम्बई- कनार्टक क्षेत्र के तीन दिवसीय दौरे पर आज यहां पहुंचे। गांधी ने यहां पहुंचते ही हेलीकॉप्टर से अथानी के लिए प्रस्थान किया। वहां वह मुंबई-कर्नाटक क्षेत्र में दूसरे चरण के चुनावी अभियान की शुरूआत करेंगे। इससे पहले उन्होंने 10 फरवरी से चार दिनों के लिए हैदराबाद-कर्नाटक क्षेत्र में मतदाताओं को लुभाने का अभियान चलाया था। कांग्रेस अध्यक्ष कल बागलकोट का दौरा करेंगे और वहां जनसभा को संबोधित करेंगे।
 
बागलकोट का अपना ही महत्व है उनकी दादी इंदिरा गांधी ने आपातकाल की घोषणा के कारण लोगों के आक्रोश से हुए अपने राजनीतिक पतन के बाद इस शहर से अपना चुनावी अभियान प्रचार शुरू किया था। उस चुनाव में कांग्रेस ने रिकॉर्ड 143 सीटों पर जीत हासिल की थी। पार्टी सूत्रों के अनुसार गांधी उत्तर कर्नाटक के चार जिलों में गंभीर पेय जल समस्या को सुलझाने के लिए महादयी नदी पानी को मोडकर कालसा-बंदुरी नाला निर्माण में डालने के मुद्दे पर पार्टी के रुख उजागर कर सकते है।
 
किसान पिछले एक साल से अधिक समय से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से इस मामले में हस्तक्षेप करने की मांग कर रहे है। इससे पहले इस मामले को अदालत से बाहर सुलझाने के ट्रिब्यूनल के सुझाव पर गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर ने कर्नाटक सरकार के प्रस्ताव पर विचार करने से इन्कार कर दिया था। वह कांग्रेस सरकार द्वारा किए गए विकास और कल्याणकारी कार्यक्रमों पर भी ध्यान केन्द्रित कर सकते हैं। गांधी का इस यात्रा के दौरान बेलगावी, बागलकोट, विजयपुर, गडग, धारावाड़ और हावेरी जिलों का भी दौरा कर सकते हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »