16 Apr 2024, 10:21:20 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

मध्यप्रदेश के सागर जिले में ट्रक ड्राईवरो से लूटपाट में एक की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 22 2018 7:38PM | Updated Date: Feb 22 2018 7:38PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

सागर। मध्यप्रदेश के सागर जिले में आधा दर्जन से अधिक नकाबपोश बदमाशों ने ट्रक चालक व परिचालक के साथ मारपीट की और उसके पास रखे नकदी और मोबाइल फोन लेकर फरार हो गए। बहेरिया पुलिस के अनुसार राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 26 झांसी लखनादौन के बीच सागर देवरी मार्ग पर गुणा पहाडी के पास कल देररात ट्रक पंक्चर हो जाने से खडा था। ट्रक ड्राईवर व अन्य कर्मी सुधार रहे थे। इसी बीच आधा दर्जन से अधिक पहुंचे नकाबपोश बदमाशों ने इनके साथ मारपीट शुरू कर दी। नकदी और मोबाईल कुल लूट कर भाग गए। इस घटना में मारपीट में गंभीर रूप से घायल हाफिज नाम के व्यक्ति की बीएमसी में उपचार के दौरान देर रात मृत्यु हो गई। मारपीट में चार अन्य लोग घायल है। घायलो में दो गंभीर बताए गए है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »