19 Apr 2024, 09:34:02 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

सेना के काफिले पर हमले का आरोपी मणिपुर में गिरफ्तार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 22 2018 7:34PM | Updated Date: Feb 22 2018 7:34PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने वर्ष 2015 में सेना के एक काफिले पर हमला करने के सिलसिले में कांगलेइपाक कम्युनिस्ट पार्टी (केसीपी) के एक सक्रिय सदस्य को मणिपुर में गिरफ्तार किया है। एनआईए के एक अधिकारी ने बताया कि आरोपी मेइतेइ को 20 फरवरी को गिरफ्तार किया गया और उसी दिन इंफाल में एनआईए की अदालत में पेश किया गया जिसने उसे सात के लिए एजेंसी की हिरास्त में भेज दिया। आरोपी मणिपुर के चंदेल जिले के पारोलेन में चार जून 2015 को सेना के एक काफिले पर घात लगाकर करने वाले दल में शामिल था। इस हमले में 18 सैन्यकर्मी मारे गए थे और 15 गंभीर रूप से घायल हो गये थे।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »