23 Apr 2024, 12:08:31 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

पीएनबी धोखाधड़ी: नीरव मोदी को भारत लाए प्रधानमंत्री: राहुल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 20 2018 9:28PM | Updated Date: Feb 20 2018 9:28PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मेघालय। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने नीरव मोदी मामले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ंिखचाई करते हुए कहा कि वह जब विदेश यात्रा पर जाए,तो उसे (नीरव) भारत लेकर आए। गांधी ने मेघालय में चुनाव प्रचार के दूसरे चरण में यहां रैली को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा, नीरव मोदी ने सरकार समेत अनेकों लोगों को सपने बेचा और जब वे गहरी नींद में थे, तब वह लोगों को गाढ़ी कमाई लेकर विदेश भाग गया।

एक और मोदी , जो देश के प्रधानमंत्री है ने भी अच्छे दिन,सबे खाते में 15 लाख रूपए और दो करोड़ रोजगार देने का सपना दिखाया है। उन्होंने प्रधानमंत्री के खिलाफ लगातार जबानी हमला करते हुए कहा हम सब बहुत खुश होंगे,अगर हमारी गाढ़ी कमाई वापस मिल जाए। मैं जानता हूं कि देश की जनता ने चार साल पहले मोदी और उनकी पार्टी पर उनके बड़े-बड़े वादे को लेकर विश्वास जताया था। उन्होंने कहा कि युवा सोचता है कि  मोदी उन्हें रोजगार देंगे , किसान सोचते हैं

कि उनके काम को सम्मान एवं उनकी उपज का अच्छा मूल्य मिलेगा तथा आदिवासी सोचते हैं कि उन्हें भी समानता दी जाएगी तथा उनकी भूमि, पारंपरिक संस्कृति संरक्षित होगी, लेकिन ये सब उम्मीदें धूमिल हो गई। उन्होंने कहा कि विजय माल्या और नीरम मोदी मामलों से स्पष्ट है कि यह सरकार भ्रष्टाचार को मिटाना तो दूर की बात,वह खुद भी इसमें संलिप्त है।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »