28 Mar 2024, 20:24:17 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

लवली की कांग्रेस में घर वापसी, नौ महीने बाद फिर थामा 'हाथ'

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 18 2018 11:05AM | Updated Date: Feb 18 2018 11:09AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। दिल्ली कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली ने घर वापसी कर ली है। उन्होंने एक बार फिर कांग्रेस का हाथ थाम लिया। लवली ने करीब नौ महीने पहले कांग्रेस का साथ छोड़ते हुए भाजपा ज्वॉइन की थी। अप्रैल 2017 को वह भाजपा में शामिल हुए थे। लवली जब भाजपा में शामिल हुए तब कहा जा रहा था कि कांग्रेस के दिल्ली अध्यक्ष अजय माकन से नाराजगी के चलते उन्होंने यह कदम उठाया है।
 
वहीं दूसरी ओर माकन का रवैया लवली को लेकर ऐसा नहीं दिखा था। उन्हें लवली के कांग्रेस छोड़ने की खबर एक टीवी शो की रिकॉर्डिंग से पता चली थी, जिसे देख वे इतने भावुक हो गए कि रो पड़े थे। गत वर्ष एक न्यूज चैनल के कार्यक्रम घोषणा-पत्र की रिकॉर्डिंग चल रही थी। उसी दौरान माकन को लवली के कांग्रेस छोड़कर जाने का पता चला था, जिसे सुनकर वह काफी भावुक हुए और उनकी आंखों में आंसू आ गए थे।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »