24 Apr 2024, 03:21:15 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

गुजरात में महिला ने तीन बच्चों के साथ की आत्महत्या

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 17 2018 7:57PM | Updated Date: Feb 17 2018 7:57PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

अमरेली। गुजरात में अमरेली जिले के राजुला क्षेत्र में एक महिला ने अपने तीन बच्चों के साथ आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बताया कि बर्बटाणा गांव निवासी जीतूभाई की पत्नी सोनलबेन (35) ने गृह क्लेश के कारण कल दोपहर  अपने घर में तीन बच्चों के साथ खुद भी जहरीला पदार्थ पी लिया था। उनमें से सुबह उसकी दो पुत्रियों नव्या (5) और कृष्णा (3) की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गयी। जबकि सोनलबेन की कल मौके पर ही मौत हो गयी थी और उसके आठ माह के पुत्र दर्शन की कल शाम उपचार के दौरान अस्पताल में मृत्यु हो गयी थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »