29 Mar 2024, 10:12:22 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

जींद में 19 फरवरी से कबड्डी महाकुम्भ,देश की 12 शीर्ष टीमें लेगी भाग

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 17 2018 7:55PM | Updated Date: Feb 17 2018 7:55PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जींद। हरियाणा के जींद में 19 से 21 फरवरी तक राष्ट्रीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन कराया जा रहा है जिसमें देश भर की बारह शीर्ष टीमें भाग लेंगी। यह जानकारी खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग के निदेशक जगदीप सिंह ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान दी ।उन्होंने बताया कि हरियाणा को देश में खेल हब के रूप में पहचान मिल चुकी है। प्रदेश की खेल नीति को देश के अन्य राज्य भी अपना रहे है। 

परम्परागत खेलों को बढ़ावा देने के लिए ठोस कदम उठाये गये है जिसकी बदौलत प्रदेश के ग्रामीण आंचल से अनेक खेलों के स्टार खिलाड़ी उभर सामने आए हैं। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता यहां के एकलव्य स्टेडियम में पंडित दीन दयाल उपाध्याय की स्मृति में करवायी जा रही है।  प्रतियोगिता में भाग लेने वाली टीमों का चयन नेशनल फैडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से किया गया है। निश्चित रूप से सभी कबड्डी मुकाबले काफी रोचक होंगे। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »