29 Mar 2024, 05:40:19 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

दिल्ली: 47 साल की बेटी ने मां और भाई को मारी गोली

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 22 2017 2:29PM | Updated Date: Dec 22 2017 2:29PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। दिल्ली के डिफेंस कॉलोनी में एक बेटी ने कथित तौर पर अपनी मां और भाई को ही गोली मार दी। पुलिस के मुताबिक यह घटना गुरुवार रात की है।गोली लगने के बाद मां और बेटे को इलाज़ के लिए घायल अवस्था में एम्स के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती करवाया गया है।

पुलिस ने घटना की जानकारी मिलते ही केस दर्ज कर लिया है। बताया जा रहा है कि बेटी की उम्र करीब 47 साल है। पड़ोसियों के मुताबिक महिला ने लाइसेंसी पिस्टल से तीन राउंड फायरिंग की।बताया जा रहा है कि प्रॉपर्टी को लेकर काफी दिनों से विवाद चल रहा था। हालांकि पुलिस मामले को कई दूसरे और एंगल से भी जांच कर रही है। 

 

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »