25 Apr 2024, 22:32:23 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

चुनाव के नतीजों से पहले BJP ईवीएम में करेगी बड़ी गड़बड़ी- हार्दिक पटेल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 16 2017 5:14PM | Updated Date: Dec 16 2017 5:17PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

अहमदाबाद। गुजरात चुनाव के बाद आए एग्जिट पोल में भाजपा की जीत दिखाई जा रही है लेकिन कांग्रेस और पाटीदार नेता हार्दिक पटेल इसे मानने को तैयार नहीं हैं। हार्दिक ने एक बार फिर से भाजपा पर ईवीएम से छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। हार्दिक ने शनिवार को ट्वीट करते हुए लिखा कि 'गुजरात में भाजपा की हार का मतलब है भाजपा का पतन।
 
ईवीएम में गड़बड़ी करके भाजपा गुजरात चुनाव जितेगी और हिमाचल प्रदेश का चुनाव हारेंगी, ताकि कोई प्रश्न ना उठाए।' अपने एक और अन्य ट्वीट में उन्होंने गंभीर आरोप लगाते हुए लिखा है कि 'शनिवार और रविवार की रात को ईवीएम में बड़ी गड़बड़ी करने जा रही है भाजपा, चुनाव हार रही हैं भाजपा, ईवीएम में गड़बड़ी नहीं होंगी तो 82 सीट भाजपा को मिल रही है। 'बता दें कि गुजरात और हिमाचल में हुए विधानसभा चुनावों के लिए मतगणना 18 दिसंबर को होगी।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »