20 Apr 2024, 03:36:27 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

सनी के जश्न पर कर्नाटक सरकार ने लगाई रोक

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 16 2017 2:10PM | Updated Date: Dec 16 2017 2:10PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। सनी लियोनी नए साल पर बेंगलुरु में एक कार्यक्रम में भाग लेने वाली थीं, लेकिन इसका कुछ संगठनों ने काफी विरोध किया। इस सबको देखते हुए कर्नाटक सरकार ने सनी लियोनी के इवेंट पर रोक लगाई है। कर्नाटक सरकार ने बॉलीवुड अदाकारा सनी लियोनी को राज्य में कहीं भी न्यू ईयर की पूर्व संध्या पर कार्यक्रम करने की इजाजत नहीं दी है।
 
कन्नड़ संगठनों के विरोध के मद्देनजर यह फैसला लिया गया है। कर्नाटक रक्षा वेदिके और कुछ अन्य संगठन 31 दिसंबर के प्रस्तावित कार्यक्रम का विरोध कर रहे हैं। उनका आरोप है कि सनी लियोनी को आमंत्रित करना शहर की संस्कृति पर हमला होगा। गौरतलब है कि पिछले एक हफ्ते से कर्नाटक रक्षा वेदिके (केआरवी) के सदस्य शहर में प्रदर्शन कर रहे हैं, रैलियां निकाल रहे हैं और सनी के पुतले फूंक रहे हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »