23 Apr 2024, 21:11:10 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

22 लाख की बाइक फिसली तो 50 हजार का हेलमेट भी नहीं बचा सका जान

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 15 2017 2:33PM | Updated Date: Dec 15 2017 2:36PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जयपुर। सड़क हादसों से बचने के लिए टू व्हीलर वालों को हेलमेट पहनने की सलाह दी जाती है, लेकिन राजस्थान में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसमें हेलमेट ही बाइक सवार की मौत का कारण बन गया। मामला जयपुर का है जहां गुरुवार रात हुई एक दुर्घटना में एक युवक की जान इसलिए चली गई क्योंकि उसका हेलमेट नहीं खुल पाया।
 
जानकारी के अनुसार यहां गुरुवार रात जेएलएन मार्ग पर सवार होकर रोहित सिंह नाम का युवक ओटीएस की तरफ जा रहा था।तभी सामने आई बाइक को बचाने के चक्कर में वो दुर्घटना का शिकार हो गया। हादसे के वक्त रोहित ने 50 हजार की कीमत वाला हेलमेट पहना हुआ था लेकिन इसके बावजूद उसे चोट आ गई।घायल रोहित को जब अस्पताल ले जाया गया तो वहां उसका इतना महंगा हेलमेट किसी से नहीं खुला और रोहित की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार रोहित की बाइक की रफ्तार ज्यादा थी और इसी के कारण उसकी बाइक संभल नहीं पाई।
 
दिल्ली से खरीदी थी बाइक
बाइक एक्सिडेंट में मरने वाला रोहित सिंह शेखवात जयपुर में जगुआर कार कंपनी में सेल्स मैनेजर था। उसने हाल ही दिल्ली से पावर बाइक कावासाकी निंजा जेडएक्स 10 आर खरीदी थी। रोहित की तीन साल पहले शादी हुई थी।माता-पिता के इकलौते बेटे रोहित के एक डेढ़ साल का एक बेटा हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »