18 Apr 2024, 08:05:22 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

JK: बांदीपोरा में हिमस्खलन के बाद सेना के पांच जवान लापता

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 12 2017 12:00PM | Updated Date: Dec 12 2017 12:36PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

श्रीनगर। जम्मू कश्मीर के बांदीपोरा में नियंत्रण रेखा के मनी पोस्ट बगतौर के गुरेज़ सेक्टर में भूस्खलन के बाद तीन जवान लापता हो गए। लापता जवानों को ढूंढने के लिए रेस्क्यू ओप्रेशन चलाया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, गुरेज सेक्टर में करीब 5 फुट बर्फबारी हुई जोकि अभी भी जारी है। वहीं भारी बर्फबारी के कारण श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग बंद होने और श्रीनगर हवाई अड्डे से उड़ानें रद्द होने के बाद कश्मीर घाटी का आज पूरे देश से संपर्क टूट गया है।
 
हवाईअड्डे के अधिकारियों ने बताया कि भारी बर्फबारी से दृश्यता खराब होने के कारण श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से विमान सेवा प्रभावित हुई है। आपको बता दें कि इससे पहले भी 2017 की शुरुआत में गुरेज सेक्टर में हिमस्खलन के कारण 15 जवान शहीद हो गए थे। हिमस्खन के कारण गुरेज में कई दिनों तक जवान लापता रहे थे, पर बाद में 15 जवानों के ही शव बरामद हो पाए थे। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »