29 Mar 2024, 02:41:21 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

मुलायम सिंह का 79वां जन्मदिन आज, अखिलेश ने पैर छूकर लिया आशीर्वाद

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 22 2017 3:56PM | Updated Date: Nov 22 2017 3:56PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव का जन्मदिन लखनऊ में पार्टी कार्यालय में बुधवार को धूमधाम से मनाया गया। अपने 79वें बर्थडे पर मुलायम ने 79 किलो का केक काटा। इस दौरान यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और एसपी के कई बड़े नेता पहुंचे। अखिलेश ने अपने पिता मुलायम का पैर छूकर आशीर्वाद लिया। हालांकि इस मौके पर शिवपाल सिंह यादव नदारद दिखे।
 
एसपी पार्टी ऑफिस में छन्नू लाल मिश्रा ने कन्हैया के जन्म के सोहर कार्यक्रम में गाए। मुलायम सिंह के जन्मदिन पर पार्टी ऑफिस को भव्य तरीके से सजाया गया था। कार्यक्रम का आयोजन मुलायम सिंह के बेटे और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की तरफ से किया गया। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेंश उत्तम की ओर से मुलायम को आमंत्रित किया गया। कार्यक्रम में सुबह साढ़े दस बजे समारोह शुरू हुआ। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »