29 Mar 2024, 12:16:26 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

पुलिस जांच में खुलासा, बुलेटप्रूफ घर में रहता था गुरमीत राम रहीम

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 22 2017 12:42PM | Updated Date: Nov 22 2017 12:42PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

चंडीगढ़। साध्वी यौन शोषण मामले में जेल की सजा काट रहे डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम ने जेड प्लस सुरक्षा के साथ-साथ अपने घर में शानो-शौकत के हर सामान का इंतजाम कर रखा था। यही नहीं राम रहीम ने सिरसा में अपने लिए एक बुलेट प्रूफ घर भी बनवा रखा था, जिसमें राजसी ठाठ के हर जरूरी इंतजाम मौजूद थे। सिरसा में स्थित राम रहीम का घर 'तेरा वास' पूरी तरह से बुलेट प्रूफ था। इस घर में किसी राजा की तरह हर वो सुविधा मौजूद थी जिसे राम रहीम ने अपनी शानो-शौकत के लिए इकठ्ठा किया था।
 
पंजाब-हरियाणा हाई कोर्ट में करने के लिए पुलिस के द्वारा बनाई गई एक रिपोर्ट के मुताबिक सिरसा के इस घर में मौजूद राम रहीम के तैयार होने के कमरे में 14 फीट ऊंचाई की कुल 29 अलमारियां मौजूद थीं जिनमें राम रहीम के सामानों को रखा जाता था। इसके अलावा इस पूरे घर में बड़े एसी, महंगे विदेशी सामान और कई बड़ी टीवी स्क्रीन्स भी मौजूद थीं। इस रिपोर्ट को तैयार करने के लिए पुलिस द्वारा की गई जांच में राम रहीम के घर से इंपोर्टेड पानी की बोतल, परफ्यूम, सैकड़ों जोड़ी जूते, कपड़े और विदेशी सामान मिले हैं। इसके अलावा राम रहीम के घर से दो ब्रीफकेस में रखी 56 हार्ड ड्राइव, 6 प्रॉजेक्टर, पेन ड्राइव और एक बुलेटप्रूफ विदेशी गाड़ी भी बरामद हुई है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »