29 Mar 2024, 13:11:01 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

हार्दिक पटेल बोले: हमें कांग्रेस का फॉर्मूला मंजूर, आरक्षण पर पार्टी ने मानी बात

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 22 2017 11:32AM | Updated Date: Nov 22 2017 6:52PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

अहमदाबाद। गुजरात विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पाटीदार अनामत आंदोलन समिति के प्रमुख नेता हार्दिक पटेल आज बड़ा ऐलान कर दिया है। हार्दिक पटेल ने कहा कि कांग्रेस ने पाटीदार समुदाय को आरक्षण देने की बात मान ली है। बाकायदा प्रेस कांफ्रेंस करते हुए हार्दिक ने कहा कि हमने अपने लिए कोई टिकट नहीं मांग रहे हैं और ना ही कांग्रेस का प्रचार करने जा रहे हैं। लेकिन, इतना तय है कि इस बार कांग्रेस के नेतृत्व में ही सरकार बनने जा रही है।उन्होंने कहा कि वह पाटीदार समुदाय की समस्याओं को आगे भी उठाते रहेंगे।
 
भाजपा पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि युवाओं को भाजपा के खिलाफ एकजुट करने की कोशिश भी जारी रहेगी। हार्दिक ने कहा कि भाजपा ने पाटीदार नेताओं को तोड़ने के लिए गंदा खेल खेला है। पैसों से बहुत से पाटीदार नेताओं को खरीदा गया है। लेकिन, अब गुजरात की जनता भाजपा की चालों को समझ चुकी है। गुजरात मॉडल को आड़े हाथ लेते हुए हार्दिक ने कहा कि प्रदेश में यह मॉडल अब फेल हो चुका है। गुजरात मॉडल फिर मीडिया में हवा बाजी की देन है। गुजरात के दूर-दराज में लोग अभी भी विकास की बांट जोह रहे हैं।
 
हार्दिक ने कहा कि हमने कांग्रेस से कहा है कि प्रदेश को सच्चा और ईमानदार प्रतिनिधि मिलना चाहिए ताकि जनता को उनका हक मिल सके। उन्होंने कहा कि भाजपा ने जनता को धोखा दिया है। इस बार लोग उसे सबक सिखा कर ही रहेंगे। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »