25 Apr 2024, 00:15:34 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की अरुणाचल यात्रा पर भड़का चीन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 20 2017 6:25PM | Updated Date: Nov 20 2017 6:28PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बीजिंग। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के अरुणाचल प्रदेश दौरे को लेकर चीन ने सोमवार को नाराजगी जाहिर की है। चीन ने कहा कि सीमा विवाद के बाद जब दोनों देशों के बाइलेटरल रिश्ते बेहद संवेदनशील दौर से गुजर रहे हैं और दोनों देशों के बीच इसे लेकर बातचीत चल रही है तो भारत को इसका ध्यान रखना चाहिए। आपको बता दें कि राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद अपने चार दिवसीय अरुणाचल प्रदेश के दौरे पर रविवार को पहुंचे है।
 
चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता लु कांग ने सोमवार को कहा की चीन की सरकार पर कभी भी अरुणाचल प्रदेश को मान्यता नहीं दे सकती है। सीमा मुद्दे पर हमारी स्थिति लगातार एक सी और साफ है। उन्होंने कहा कि हमें उम्मीद है कि भारत इसी दिशा में काम कर सकता है। इससे बाइलेटरल संबंधों को मजबूती मिलेगी और बॉर्डर मुद्दे पर बातचीत करने में मदद मिलेगी। दोनों देश बातचीत के जरिए इस मुद्दे का समाधान निकालने की प्रोसेस में हैं और ऐसे हल पर पहुंचना चाहते हैं जो सभी को मंजूर हो।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »