29 Mar 2024, 07:38:24 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

शिया बोर्ड का मसौदा: अयोध्या में राम मंदिर और लखनऊ में बने मस्जिद

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 20 2017 11:49AM | Updated Date: Nov 20 2017 12:58PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लखनऊ।  अयोध्या में राम मंदिर मुद्दे पर उत्तर प्रदेश शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड ने जो मसौदा तैयार किया है, उसमें लखनऊ भी शामिल कर लिया गया है। बोर्ड के मसौदे के अनुसार अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण कराया जाए, वहीं मस्जिद का निर्माण लखनऊ में कराया जाए। इसके लिए शिया वक्फ बोर्ड ने लखनऊ के घंटाघर के पास ट्रस्ट की ज़मीन पर मस्जिद बनाने का प्रस्ताव दिया है। साथ ही कहा गया है कि इस मस्जिद का नाम किसी राजा के नाम न होकर अमन की मस्जिद रखा जाए।
 
बता दें कि उत्तर प्रदेश शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड और राम मंदिर निर्माण पक्ष के बीच जो आपसी समझौते को लेकर प्रस्ताव तैयार किया गया है।इसमें कहा गया है कि मीर बाकी बाबर के सेनापति और शिया मुसलमान थे। उन्होंने बाबरी मस्जिद 1528 से 1529 के बीच अयोध्या में बनवाई। मस्जिद के बाद उसके मुतवल्ली मीर बाकी रहे और मीर बाकी के बाद उनके परिवार के अन्य लोग मस्जिद के मुतवल्ली 1945 तक रहे। ये सभी शिया मुसलमान थे
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »