28 Mar 2024, 21:58:25 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

मोदी के दौरे से ठीक पहले हार्दिक पटेल के दो सहयोगी BJP में शामिल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 22 2017 12:33PM | Updated Date: Oct 22 2017 12:35PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

गांधीनगर। गुजरात में पाटीदार आरक्षण आंदोलन समिति यानी पास के नेता हार्दिक पटेल को एक बडा झटका तथा सत्तारूढ भाजपा को बडी राहत देते हुए पास के प्रवक्ता वरुण पटेल तथा प्रमुख महिला नेता रेशमा पटेल आज अपने करीब 40 समर्थकों के साथ यहां पार्टी में शामिल हो गए। दोनो को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष जीतू वाघाणी ने भाजपा का अंगवस्त्र पहना कर उन्हें विधिवत पार्टी में शामिल किया। उपमुख्यमंत्री नीतिन पटेल भी इस मौके पर उपस्थित थे। यह ऐसे दिन हुआ है जब सुबह कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ने हार्दिक पटेल को खुलेआम कांग्रेस में आने का आमंत्रण दिया था। उधर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह भी आज अहमदाबाद में ही भाजपा की प्रदेश संसदीय बोर्ड की बैठक में शामिल हुए थे।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »