16 Apr 2024, 20:28:27 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

चोटी काटने की घटना के बाद भीड़ पर सुरक्षा बलों की गोलीबारी में चार लोग घायल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 18 2017 5:31PM | Updated Date: Oct 18 2017 5:32PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

श्रीनगर। जम्मू कश्मीर के पहलगाम इलाके में चोटी काटने की कथित घटना के बाद भीड़ पर सुरक्षा बलों की गोलीबारी में चार व्यक्ति घायल हो गए। पुलिस ने उक्त जानकारी दी। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि चोटी काटने की एक कथित घटना के बाद अनंतनाग जिले के पहलगाम इलाके में एक गांव के निवासियों ने विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने बताया कि प्रदर्शनकारियों ने वहां से गुजर रहे, सुरक्षा बलों के एक वाहन को रोका और उसके टायरों की हवा निकालने की कोशिश की। अधिकारी ने बताया कि भीड़ के हिंसक होने के बाद सुरक्षा बलों ने उनपर गोलीबारी की जिसमें चार व्यक्ति घायल हो गए। उन्होंने कहा कि विस्तृत ब्यौरे की प्रतीक्षा की जा रही है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »