23 Apr 2024, 21:41:44 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

गजेंद्र भाटी हत्याकांड : पूर्व विधायक अमरपाल शर्मा ने कोर्ट में किया सरेंडर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 17 2017 1:59PM | Updated Date: Oct 17 2017 1:59PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता गजेंद्र भाटी हत्याकांड में आरोपी पूर्व विधायक अमरपाल शर्मा ने मंगलवार को आत्मसमर्पण कर दिया है। गाजियाबाद के खोड़ा इलाके में भाजपा के नेता गजेंद्र भाटी और प्रदीप चौहान पर जानलेवा हमला किया गया था, जिसमें गजेंद्र भाटी की मौत हो गई थी। वारदात को 2 सितंबर को अंजाम दिया गया था।
 
इस मामले में पूर्व विधायक अमरपाल शर्मा के खिलाफ साजिश रचने, हत्या और हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया था। हालांकि, गाजियाबाद पुलिस ने गजेंद्र भाटी की हत्या का खुलासा कर दिया था। पुलिस के मुताबिक पूर्व बसपा विधायक अमरपाल शर्मा ने भाटी की हत्या कराई थी। इस हत्या के लिए दस लाख रुपये की सुपारी तय हुई थी। इस सनसनीखेज मर्डर को खुद पूर्व विधायक के पीएसओ नरेंद्र फौजी ने अंजाम दिया था, जो काफी पहले से पुलिस की गिरफ्त में है। वहीं, आरोपी अमरपाल शर्मा फरार चल रहे थे।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »