20 Apr 2024, 05:02:19 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

SIT को मिली बड़ी कामयाबी, MSG कंपनी का CEO गिरफ्तार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 17 2017 11:46AM | Updated Date: Oct 17 2017 11:59AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

चंडीगढ़। 25 अगस्त को पंचकूला की विशेष सीबीआई कोर्ट ने यौन शोषण का दोषी मानते हुए बाबा राम रहीम को 20 साल की सजा सुनाई थी। जिसके विरोध में पंचकूला समेत पूरे हरियाणा व पंजाब में जमकर हिंसा फैलाई गई थी। लेकिन सुरक्षा एजेंसियां लगातार हिंसा फैलाने वालों पर नकेल कसती जा रही है। इसी कड़ी में हरियाणा पुलिस की एसआईटी को बड़ी कामयाबी मिली है। एसआईटी ने MSG कंपनी के सीईओ सीपी अरोड़ा को गिरफ्तार किया है।
 
उस पर 25 अगस्त को हुई हिंसा में शामिल होने का आरोप है। सीपी अरोड़ा मूलतः सिरसा का रहने वाला है।एसआईटी ने उसे गुरूग्राम से गिरफ्तार किया है। उल्लेखनीय है कि 25 अगस्त को राम रहीम के दोषी करार होने के बाद डेरा समर्थकों ने पंचकूला में आगजनी अौर तोड़फोड़ की थी। पंचकूला हिंसा में करीब 38 लोगों की मौत और कई लोग घायल हुए थे। हरियाणा और पंचकूला पुलिस तभी से आरोपी की धड़पकड़ की कोशिश कर रही है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »