25 Apr 2024, 22:45:47 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

PAK ने LoC पर दूसरे दिन भी तोड़ा सीजफायर, चलाई गोलियां

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 13 2017 2:29PM | Updated Date: Oct 13 2017 2:29PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जम्मू। पाकिस्तान की सेना ने जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर अग्रिम इलाकों में आज लगातार दूसरे दिन छोटे हथियारों से गोलियां चलाईं और गोलाबारी की। एक रक्षा प्रवक्ता ने संघर्षविराम उल्लंघन पर कहा, ‘‘पाकिस्तानी सेना ने आज नियंत्रण रेखा पर कृष्णाघाटी सेक्टर में सुबह 07:45 से छोटे हथियारों, स्वचालित हथियारों से बिना उकसावे के तथा अंधाधुंध गोलीबारी की और मार्टार दागे।’’ उन्होंने बताया कि भारतीय सेना मुंहतोड़ जवाब दे रही है और ‘‘गोलीबारी अब भी जारी है।’’ इस सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर अग्रिम इलाकों में पाकिस्तानी सेना की छोटे हथियारों से की गई गोलीबारी में कल सेना का एक जवान और ढुलाई का काम करने वाला एक व्यक्ति मारा गया और छह अन्य घायल हो गए।

प्रवक्ता ने बताया कि पाकिस्तानी सेना की ओर से छोटे और स्वचालित हथियारों से गोलीबारी शाम तक जारी रही। उन्होंने बताया कि गोलीबारी में आंध्र प्रदेश के प्रकाशम जिले के ओबुलापुरम गांव निवासी सिपाही टी के रेड्डी (21) और जम्मू कश्मीर में राजौरी जिले के कलाली गांव निवासी रक्षा कुली मोहम्मद जहीर (22) की मौत हो गई तथा एक रक्षा कुली समेत छह अन्य सुरक्षाकर्मी घायल हो गए।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »